गोपाल कांडा की सफलता की कहानी भी सपनों सरीखी है। 29 दिसंबर 1965 को जन्मे गोपाल कांडा केवल स्कूल लेवल तक पढ़े हैं। उनके पिता मुरलीधर कांडा एडवोकेट थे तो मां मुन्नी देवी गृहिणी हैं। पिता के देहांत के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारी गोपाल कांडा और उनके भाई गोबिंद कांडा के कंधों पर आ गई।