विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Previously Called Home, Then Shot And Killed In Front Of Family

पहले घर से बुलाया, फिर परिजनों के सामने ही मार दी गोली

bhasker news | Dec 06, 2012, 06:02AM IST
 
 


हिसार. डिफेंस कॉलोनी में बुधवार रात हथियारबंद हमलावरों ने घिराय गांव के 50 साल के सतबीर को गोली मार दी। सतबीर किसी केस की सुनवाई के सिलसिले में डिफेंस कॉलोनी में अपने भाई सुंदर के घर आया था। उसे परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल ने परिवार के ही दो लोगों पर फायर करने का आरोप लगाया है। हमले के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। सतबीर के पैर पर गोली के छर्रे लगे हैं।


छाती पर चलाई गोली
घायल सतबीर ने पुलिस को बताया कि उसके दो चचेरे भाई बुधवार रात उससे मिलने आए थे। पहले तो उन्होंने बात की, फिर छाती पर पिस्तौल तान दी। मैं पीछे हटा तो उन्होंने फायर कर दिया। इसके बाद वे वहां से भाग गए।


परिजनों ने बताया कि शाम को परिवार के सदस्य खाना खाकर सोने गए थे। रात करीब पौने ग्यारह बजे किसी ने घर के बाहर से सतबीर को पुकारा। जब वे बाहर आए तो किसी ने उन पर फायर कर दिया। हमने एक गोली चलने का शोर सुना था। इसके बाद सतबीर की चीख सुनाई दी। वे जमीन पर घायल पड़े थे।


निजी अस्पताल में भर्ती
परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और एंबुलेंस बुलाई। घायल को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। वारदात के वक्त सुंदर के भाई के अलावा उसके तीन बच्चे और पत्नी घर में थे। चाचाजी शाम छह बजे ही घर आए थे। वे कभी कभी यहां आते हैं। थाना सिविल लाइन प्रभारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।

कोर्ट चौकी से शिव कुमार भी मौजूद थे। शिवकुमार ने कहा कि हम मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हैं और इस मामले में सतबीर के बयान भी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment