राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
हमले में बुरी तरह जख्मी राकेश के अभी दो ऑपरेशन होंगे
Bhaskar News
| Dec 19, 2012, 03:57AM IST
हिसार. हमलावारों के हमले में बुरी तरह जख्मी राकेश क्रांति की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
राकेश क्रांति के दोनों पैरों की हड्डियों का सोमवार शाम को करीब पांच घंटें ऑपरेशन किया गया वहीं रात भर आईसीयू में गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया।
मंगलवार को क्रांति को कुछ देर के लिए होश आया और उसने परिवार के सदस्यों को पहचान लिया। बुधवार को क्रांति के हाथों की हड्डियों को जोड़ने के लिए ऑपरेशन किए जाएंगे। जिंदल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि हमले में राकेश क्रांति के हाथों और पैरों की हड्डियों को काफी नुकसान पहुंचा है और शरीर पर काफी चोटें हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि राकेश क्रांति जल्द स्वस्थ होंगे लेकिन इसके लिए काफी प्रयास भी करने पड़ेंगे। उधर राकेश क्रांति के परिवार ने प्रदेशभर के पत्रकारों व लोगों से दुख की इस घड़ी में साथ खड़े होने के लिए आभार व्यक्त किया है।






