करनाल. बरसात ने आठ बरस का जनवरी माह का रिकॉर्डतोड़ दिया है। 17 जनवरी को शुरू हुई बरसात का सिलसिला 18 को भी चलता रहा। दिनभर रुक-रुक कर जिलेभर में बरसात हुई। इससे जहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं खेतों में जल भर गया।
कई निचले इलाकों में गेहूं की फसल पानी में डूब गई। पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर 54 एमएम बरसात जिले में हो चुकी है। वर्ष 2004 में जिला में जनवरी माह में 56 एमएम बरसात आंकी गई थी। तब से अब तक जनवरी माह में
इतनी बड़ी बरसात कभी नहीं हो सकी है।
आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके देखिए कैसा रहा शहर का नजारा...