विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Sexual Abuse Molestation

रेवाड़ी में छात्राओं का दर्द, हमारा हो रहा यौन शोषण

Bhaskar News | Dec 19, 2012, 05:56AM IST
 
 

रेवाड़ी .  सरंक्षण गृहों और नारी निकेतनों में रहने वाली लड़कियां ही नहीं बल्कि स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियां भी चुपचाप यौन शोषण की पीड़ा झेलने के लिए मजूबर हैं। 
 
यह शर्मनाक हकीकत उस समय सामने आई जब रेवाड़ी में पुलिस के बाल यौन शोषण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लगाए गए बॉक्स खोले गए। शर्म और झिझक के कारण जो बात बच्चियां कहने में संकोच कर रही थीं, उन्हें जब लिखकर देने का मौका मिला तो उन्होंने स्कूलों में लगाए गए बॉक्सों में अपने साथ की जा रही हरकतों और आरोपियों के नाम भी अपने शिकायत पत्रों में लिख कर दिए।
 
दरअसल, पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से बाल यौन शोषण एवं र्दुव्‍यवहार रोकथाम कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी ने रेवाड़ी में करीब एक माह तक स्कूलों में जाकर बच्चों को यौन शोषण के बारे में जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया।
 
कमेटी की ओर से स्कूलों में शिकायत बॉक्स भी रखवाए गए हैं। छात्र व छात्राओं से कहा गया है कि अगर उनका किसी भी तरीके से यौन शोषण हो रहा है तो वे अपनी शिकायत नाम सहित या फिर गुप्त तौर पर बॉक्स में डाल सकते हैं। बच्चियों को जब अपना दर्द इस तरह बताने का मौका मिला तो उन्होंने आपबीती बयान कर दी। त्रास देने वाली बात तो यह है कि जिन छह स्कूलों में बॉक्स लगाए गए उनमें सभी में बच्चियों के शोषण की बात सामने आई।
 
जिले के करीब 6 सरकारी स्कूलों में यह कार्यक्रम हो चुका है। प्रत्येक स्कूल से पुलिस के पास 20 से 25 छात्राओं की शिकायतें आ चुकी हैं। शिकायतें महज छेड़छाड़ की ही नहीं बल्कि यौन शोषण जैसे गंभीर अपराध तक की हैं। मंगलवार को एसपी की मौजूदगी में शिकायती पत्रों को खोला गया तो वहां मौजूद लोग सकते में आ गए।
 
शिक्षा विभाग की ओर से कमेटी के सदस्य पवन कुमार बताते हैं कि छात्राओं की शिकायतें बेहद गंभीर हैं। ज्यादातर पीड़ित किशोरियां हैं, जिससे स्पष्ट हैं कि स्थिति ठीक नहीं हैं।
 
इस तरह की कमेटियों का गठन हर जिले में किया गया है लेकिन केवल रेवाड़ी ही ऐसा है जहां के प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इसे संजीदगी से लेते हुए इस तरह का कार्यक्रम चलाया और हकीकत सामने लाई। यदि प्रदेश के हर जिले में इस तरह का कार्यक्रम चलाया जाए तो और शर्मनाक स्थिति सामने आ सकती है। 
 
शिकायतों पर कार्रवाई की तैयारी 
 
 
शिकायतों में अधिकांश छात्राओं ने अपने साथ यौन शोषण तथा छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति के नाम व पता भी दिया है। एसपी भारती अरोड़ा ने बताया कि कार्रवाई करने के लिए महिला सेल की स्पेशल टीम का गठन किया गया। जिन पीड़ित छात्राओं से संपर्क साधा जा रहा है। परेशान करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment