विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Sonia Visit Haryana

दुख बांटने आएंगी सोनिया

दिलबाग राठी | Oct 09, 2012, 06:32AM IST
 
 


जींद. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को सच्चा खेड़ा का दौरा किया। उन्‍होंने गैंगरेप के बाद आत्मदाह करने वाली दलित किशोरी के परिजनों से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। एक टीवी चैनल के मुताबिक सोनिया ने आत्‍मदाह करने वाली लड़की की मां से कहा, 'वह तुम्‍हारी ही नहीं, मेरी भी लड़की थी।' बाद में पत्रकारों से बातचीत में सोनिया ने कहा कि ये सच है कि बलात्‍कार की घटनाएं बढ़ी हैं लेकिन ऐसा सिर्फ हरियाणा में नहीं देश के सभी राज्‍यों में हैं। (यह भी पढ़ें: बलात्‍कार रुकवाना है तो कम उम्र में कराओ शादी')
 
सोनिया ने सूबे की हुड्डा सरकार पर पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। सोनिया के जींद पहुंचने से ऐन पहले सूबे में बलात्‍कार के दो नए मामले सामने आए। इस बार पानीपत में 12 साल की एक लड़की से रेप जबकि अम्‍बाला में एक विधवा से रेप की खबर है।
 
एक माह में हरियाणा में गैंगरेप व दुष्कर्म की 13 घटनाएं हो चुकी हैं। 9 सितंबर को हिसार के डाबड़ा में गैंगरेप के बाद अपराधों का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही कांग्रेस नीत सरकार की फजीहत होनी शुरू हो गई। 6 अक्टूबर को सच्चा खेड़ा में पीड़ित किशोरी द्वारा खुदकुशी कर लेने से पानी सिर से ऊपर निकल गया। यह दौरा दलितों व गरीबों की हिमायती बनने वाली कांग्रेस के लिए डैमेज कंट्रोल की तरह है।
 
यूपी में भी इस साल नौ महीनों में 1040 महिलाओं से रेप की घटनाएं सामने आई हैं। राज्‍य की पूर्व सीएम मायावती ने मंगलवार को महारैली में यूपी को 'क्राइम स्‍टेट' करार दिया।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment