विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Tight Sequirity On New Year Celebration

नए साल पर हुड़दंग किया तो खैर नहीं, हर जगह तैनात मिलेंगे दरोगा

Dainik Bhaskar News | Dec 30, 2012, 05:17AM IST
 
 


हिसार। जिले में 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न में हुड़दंग किया तो खैर नहीं। शरारती तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

200 की अतिरिक्त फोर्स

इसके लिए जिले में 200 अतिरिक्त जवान बुलाए गए हैं। शहर के चप्पे चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे। शहर में पीसीआर और राइडर को खासतौर पर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक बी. सतीश बालन ने बताया कि नववर्ष उत्सव में या सड़कों पर घूमने वाले शरारती तत्वों को किसी भी तरह की गड़बड़ी के लिए बख्शा नहीं जाएगा। शराब पीकर वाहन चालने वालों के खिलाफ चालान करने के अलावा वाहन जब्त किए जाएंगे।

एसपी की लोगों से अपील

एसपी ने लोगों से नववर्ष खुशी पूर्वक मनाने के लिए सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि नव वर्ष पर लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं। ऐसे सड़क हादसे होते हैं। इन्हें रोकने के लिए लोग अपनी भी जिम्मेदारी समझें। सावधानी भी बरतें।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment