हिसार. अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) को निलंबित कर दिया है।
फैसले का असर यह होगा कि खिलाड़ी देश के झंडे तले ओलिंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले सकेंगे। एशियन और ओलिंपिक गेम्स की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों ने बातचीत में इसे निराशाजनक बताया।