हिसार. एचएयू के इंदिरा गांधी सभागार में गुरुवार को इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल का आगाज हुआ। 'आधी आधी रात तक मैं पढ़ती, फोटो रखदी किताब विच तेरीÓ 'होगी होगी मैं जवान सोनिया, बोलदे मेरे लख दे हुलारेÓ, 'बन्ना गिरी छुआरे छोले, पर बनड़ी ना बोलÓ सहित कई हरियाणवी व पंजाबी गीतों ने यूथ फेस्टिवल में छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
'वारे रे नौजवानÓ मोनो एक्टिंग से छात्रों ने नौजवानों के आज के हालातों की तस्वीर प्रस्तुत की। मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों में भी जोश भर दिया। हर गाने पर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए सीटियां बजी और तालियां भी।
इसी दौरान कुछ युवाओं ने हुटिंग भी की। दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल के भाग दो का उद्घाटन वीसी डॉ. केएस खोखर ने किया। समारोह में एलएलआरयू के छात्र कलाकारों ने भी हिस्सा।
आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके देखिए महोत्सव के अन्य नजारे...