विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Hisar >> Wife Burnt To Death

संतान नहीं होने पर पत्नी को जलाकर मार डाला

Bhaskar News | Dec 21, 2012, 07:09AM IST
 
 

ओढ़ां (सिरसा).   पति ने बच्च न होने पर अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। यह आरोप मृतक महिला के पिता ने लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल वह फरार है। गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर महिला का शव उसके मायके वालों को सौंप दिया गया।  
 
30 वर्षीय सोमारानी के पिता व मेला ग्रांउड निवासी शीशपाल ने ओढ़ां पुलिस को बताया है कि बुधवार देर शाम को फतेहाबाद के गांव एमपी रोही के रहने वाले सुभाष का फोन आया कि सोमारानी को चोट लगी है। इसके बाद वह अपनी पत्नी खजानी देवी के साथ बाइक पर पौने सात बजे रवाना हुए।
 
जब वह रात को बेटी के घर पर पहुंचा तो आग से पूरी तरह झुलसा उसका शव शौचालय में पड़ा था। उसका पति 32 वर्षीय राजकुमार घर पर नहीं था। शीशपाल का ने आरोप लगाया कि सोमारानी को बच्चा नहीं हो रहा था, दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। इसी के चलते राजकुमार ने उसे मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाया है। उन्होंने बताया कि राजकुमार पन्नीवाला मोटा में हैफेड के गोदामों में ठेकेदारी करता है।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment