राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Haryana >> Bhiwani >> वीआईपी टिकट का झांसा दे मजदूरों से 17 हजार ठगे धान रोपाई के बाद गांव वापस लौट रहे थे
वीआईपी टिकट का झांसा दे मजदूरों से 17 हजार ठगे
धान रोपाई के बाद गांव वापस लौट रहे थे
Matrix News
| Jul 24, 2012, 01:03AM IST
भास्कर न्यूज -!- भिवानी
गोरखधाम एक्सप्रेस में वीआईपी टिकट का झांसा देकर बिहार के पांच मजदूरों से रेलवे स्टेशन पर 17 हजार रुपए और उनका सामान ठग लिया। पीडि़त मजदूरों ने यह राशि हिसार जिले के पेटवाड़ गांव में धान रोपाई की मजदूरी के बदले एकत्र की थी। यह घटना शनिवार शाम की है। पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश
शुरू कर दी।
इस बारे में बिहार के जिला मधुबनी के गांव गुहावा निवासी महेंद्र ने बताया कि एक महीने पहले वह और उसके चार साथी हिसार जिले के पेटवाड़ गांव आए थे। यहां उन्होंने किसानों के खेतों में धान रोपाई की। इसके बदले उन्होंने 17 हजार रुपए एकत्र किए थे। काम खत्म होने के बाद शनिवार को वे अपने गांव वापस जाने के लिए भिवानी के रेलवे स्टेशन पर आ गए। यहां उन्हें तीन अज्ञात युवक मिले। उन्होंने बताया कि हमारा एक रिश्तेदार रेलवे में टीटी है। अगर आपको रेलवे का वीआईपी टिकट चाहिए तो हम आपको दिलवा देंगे। यह सुन महेंद्र और उनके साथी उन युवकों के झांसे में आ गए। इसके बाद वे युवक महेंद्र और उनके तीन साथियों को अपने साथ ले गए। वहीं एक को उन्होंने उनके सामान के पास छोड़ दिया। वहां उन युवकों ने महेंद्र और उनके साथियों से मोबाइल और पैसे लेते हुए कहा कि इन चीजों की कंप्यूटर में चेकिंग होगी। इससे आपको रास्ते में कोई दिक्कत नहीं उठानी होगी। इसके कुछ देर बाद वे युवक उन तीनों को चकमा देते हुए सामान के पास रहे उनके साथी रामदीया के पास आए। उन्होंने रामदीया को यह कहते हुए भेज दिया कि आप भी अपनी चेकिंग करा लें इस सामान की रखवाली हम कर देंगे। इसके बाद हम पांचों एक जगह एकत्र हुए तो हमें मामला समझ में आ गया। बाद में वे अपने सामान के पास पहुंचे तो वह भी गायब था। इसके बाद उन्होंने अपनी आपबीती पेटवाड़ निवासी बलबीर को बताई। बलबीर ने किसी तरह इन पांचों मजदूरों को एक आटो चालक के माध्यम से रात को अपने पास बुला लिया। पुलिस ने इस मामले में पीडि़तों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।








