राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सेफ्टी दीवार तोडऩे पर रोष
Matrix News
| Apr 30, 2012, 01:31AM IST
कुंड-डहीना सड़क मार्ग पर गांव खोल के बलवाड़ी मोड़ पर स्थित पुल की असामाजिक तत्वों द्वारा सेफ्टी दीवारों का तोडऩे पर रोष प्रकट किया है। गांव के युवा क्लब और सामाजिक संस्था ने रोष प्रकट करते हुए इसकी शिकायत एक ज्ञापन देकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से करेगी। तीन दिन पूर्व रात के समय में गांव खोल के बलवाड़ी मोड़ पर स्थित पुल की दोनों तरफ की चारों सैफ्टी दीवार किसी शरारती तत्व द्वारा संभवतया ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा तोड़ दी गई है।
युवा क्लब के प्रधान अजीत सिंह, उप प्रधान विक्रम गांधी, सचिव रामपाल चौहान, जागो संस्था के हेमंत शेखावत, ओमप्रकाश व सुनील गहलोत ने बताया कि सेफ्टी दीवारों के टूटने से जहां इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है वहीं इस पुल के गांव के नजदीक होने के कारण रात के समय में इंदिरा आवास कालोनी को जाने वाले ग्रामीणों एवं अन्य राहगीरों के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता हैं।
उन्होंने संबंधित विभाग द्वारा इन सैफ्टी दीवारों को जल्द से जल्द बनवाने का अनुरोध किया हैं ताकि इसके कारण कोई वाहन चालक या ग्रामीण दुर्घटना का शिकार न हो। इन दोनों संस्थाओं के सदस्यों द्वारा सोमवार को इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत करा पुल की इन सैफ्टी दीवारों का पुन: बनवाने की अपील भी की जायेगी।
नाला अवरुद्ध, रास्ते में फैला कीचड़
गांव खोल में करीबन 3 वर्ष पूर्व सड़क के साथ-साथ गंाव की नालियों का गंदा पानी निकालने के लिए नाले की निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी मुख्य रास्ते पर जमा होकर अब कीचड़ के रूप में तब्दील हो चुका है। गंदे पानी के मुख्य रास्ते एवं कुंड से डहीना जाने वाले सड़क मार्ग पर फैलने से बस्ती वासियों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच शिवनारायण बजारियां, युवा क्लब के प्रधान अजीत सिंह, संदीप कुमार, जागेराम, राकेश कुमार, देव कुमार, बलवंत, हरीश कुमार, बीरसिंह, जगन सिंह, रोहताश व सुनील सहित अन्य कई गणमान्य लोगो का कहना हैं नालियों के गंदे पानी की निकासी के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के साथ-साथ करीबन तीन वर्ष पूर्व बनाए गए नाले में एकत्र पानी की उचित निकासी नहीं होने से उसमें जमा गंदा पानी सडऩे लगा हैं। उन्होंने बताया कि नाले का निर्माण कार्य बीच में ही रोक देने के कारण दोनों तरफ ही पानी की निकासी के लिए जगह नहीं हैं, जिसके कारण नालियों का पानी बस्ती के मुख्य रास्ते पर जमा होकर कीचड़ का रूप धारण कर चुका हैं। इनका कहना था कि इस रास्ते से पैदल निकलना भी इन दिनो दूभर रहा हैं। आने वाले गर्मी के मौसम में इस नाले मे जमा व बाहर फैले इस दूषित पानी से मलेरिया व अन्य बीमारियों के फैलने का अंदेशा भी बना हुआ हुआ हैं। उन्होंने बताया कि गंदे पानी से भरे इस नाले का गंदा पानी अब रास्ते के साथ-साथ सड़क पर भी फैलने लग गया हैं जिससे सड़क टूटने के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं बस स्टैंड जाने का मुख्य रास्ता होने के कारण लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस नाले की सफाई करवा कर इसमें जमा गंदे पानी की जल्द से जल्द निकासी व कीचड़ की सफाई करवाने की मांग की हैं। इस बारे में गांव की सरपंच कैलाश देवी ने बताया कि उन्होंने पंचायत द्वारा इस समस्या के बारे में लिखित रूप से भी विभाग को अवगत
कराया हुआ है। विभाग जल्द से जल्द इस गंदे पानी की उचित निकासी करवाए। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए पंचायत भी उनका हर तरह से सहयोग करेगी।





