रोहतक. रोहतक-जींद मार्ग पर भगवतीपुर गांव के नजदीक एक बच्ची के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बाइक पर सवार था। वह झज्जर जिले के गांव खरमान का रहने वाला था और बहादुरगढ़ कोर्ट में टाइपिस्ट के तौर पर निजी कार्य करता था।
पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय रणजीत जुलाना गांव के नजदीक देसखेड़ा गांव में अपनी बहन सरला से मिलने गया था। शाम करीब आठ बजे वह बाइक पर सवार होकर रोहतक लौट रहा था। जहां से उसे अपनी ससुराल जिंदराण गांव जाना था। भगवतीपुर गांव के नजदीक सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिससे बाइक टकरा गई। कनपटी पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कैसे होगा गुजारा : रणजीत की शादी को दो साल ही हुए थे। रणजीत बहादुरगढ़ कोर्ट परिसर में टाइपिस्ट के तौर पर कार्य करता था। जिससे परिवार का गुजारा चल रहा था। उसकी असमय मौत से उसकी पत्नी सुनीता के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।