राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अपना घर मामला : गेट की चाबी का रहस्य गहराया
भास्कर न्यूज
| Dec 12, 2012, 03:37AM IST

रोहतक. बहुचर्चित अपना घर मामले की पीड़ित व सीबीआई की मुख्य गवाह मुन्नी के हरिओम सेवा दल आश्रम से फरार होने के मामले में गेट की चाबी का रहस्य गहराता जा रहा है। चाबी के खेल में पुलिस हलकान है।
गवाहों के भाग जाने के बाद गेट की चाबी सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के पास मिलना पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। दोनों लड़कियों के मिलने की सूचना पर पुलिस की आठ टीमें मंगलवार आधी रात हांसी के लिए रवाना हुई।
हरिओम सेवा दल आश्रम में रह रही अपना घर की पीड़ित मुन्नी व एक अन्य युवती पूजा चार दिन पहले फरार हो गई। मुन्नी व पूजा सहारा आश्रम का ताला खोलकर फरार हुईं। इस ताले की चाबी केवल सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के पास थी।
लड़कियों के भाग जाने के बाद भी चाबी पुलिसकर्मियों के पास से ही बरामद हुई है। इससे यह सवाल उभर रहा है कि क्या
मुन्नी व पूजा के पास ताले की दूसरी चाबी पहुंची या उसी चाबी का प्रयोग किया गया, जो महिला पुलिसकर्मियों के पास से बरामद हुई है। इस मामले में अदालत ने प्रदेश के मुख्य सचिव को अवमानना का नोटिस जारी कर जवाब तलबी की है।
मुन्नी ने करीब 20 दिन पहले भी आश्रम से भागने का प्रयास किया। आश्रम संचालक विजय कुमार ने इसकी लिखित शिकायत जिला उपायुक्त को दी। वहीं पुलिस सूत्रों का दावा है कि आश्रम की शिकायत पुलिस तक नहीं आई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की टीमें हांसी में लड़कियों की तलाश कर रही हैं।
प्रकरण में अब तक
7 मई को अपना घर से तीन लड़कियां भागकर दिल्ली पहुंची।
9 मई की शाम बहुचर्चित अपना घर पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का छापा।
10 मई को संस्था संचालिका जसवंती गिरफ्तार।
12 मई को संचालिका की लड़की सिम्मी व दामाद जयभगवान गिरफ्तार।
14 मई को ममेरा भाई सतीश काबू।
18 मई को संचालिका का भाई जसवंत गिरफ्तार।
12 जून को हाईकोर्ट में फटकार के बाद हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित, पहुंची रोहतक।
11 जुलाई को हाईकोर्ट में एसआईटी को फटकार, 12 जुलाई को सीबीआई ने संभाली जांच।
13 जुलाई को सीबीआई टीम पहुंची रोहतक और डेढ़ माह तक की जांच।
27 जुलाई सभी अभियुक्त अम्बाला जेल शिफ्ट।
9 दिसंबर: अहम गवाह मुन्नी अपनी साथी के साथ आश्रम से फरार।






