युवाओं को भा रही हार्ट शेप और फ्लेवर्ड चॉकलेट
Source: bhaskar news | Last Updated 02:50(09/02/12)
फरीदाबाद.वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन चॉकलेट के बिना अधूरा है। वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। गुरुवार को मनाए जाने वाले चॉकलेट डे को लेकर शहर की चॉकलेट शॉप्स ने भी खासी तैयारी की है। शहर के युवाओं की पसंद को देखते हुए बेकरी स्टोर्स और कॉफी शॉप्स पर विभिन्न वैरायटीज की चॉकलेट उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा युवाओं को हार्ट शेप और फ्लेवर्ड चॉकलेट भा रही हैं।
15 फ्लेवर में हैं चॉकलेट
एनआईटी स्थित स्वीट बैकरी के मैनेजर सुधेश ने कहा कि शॉप पर वैलेंटाइन वीक के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। शहरवासियों के टेस्ट को समझते हुए विशेष तौर पर बेल्जियम, हॉलैंड और न्यूयार्क की चॉकलेट्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा बादाम, काजू, स्ट्रॉबेरी सहित 1५ फ्लेवर कस्टमर की पसंद के अनुरूप ही तैयार किए गए हैं। चॉकलेट का ताजमहल भी बनाया गया है। वैलेंटाइन पर कपल्स के लिए यहां 20 से ज्यादा फ्लेवर की चॉकलेट्स रहेंगी।
हार्ट शेप पैकिंग डिमांड मेंवैलेंटाइन को देखते हुए चॉकलेट्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। इसलिए कॉफी और कुकीज के साथ चॉकलेट्स का कलेक्शन भी बढ़ाया गया है। वैलेंटाइन वीक पर युवा स्पेशल ऑर्डर भी दे रहे हैं। इनकी कीमत 100 रुपए से 1500 रुपए तक है। अपनी पसंद के अनुसार स्पेशल पैकिंग भी करा रहे हैं। हार्ट शेप पैकिंग की डिमांड सर्वाधिक है।
प्यार को बढ़ाएगी चॉकलेट
शहर के होटल्स में भी विभिन्न वैरायटीज की चॉकलेट के खास इंतजाम किए गए हैं। इस खास दिन के लिए होटल और रेस्टरां में चॉकलेट्स का स्पेशल अरेंजमेंट किया गया है। इनमें बेल्जियम, हॉलैंड और न्यूयार्क की चॉकलेट्स खास तौर पर होंगी।