घर में घुस बेटी की लूटनी चाही इज्जत, विरोध पर दिखाई आंख!
Source: Bhaskar News | Last Updated 01:07(10/02/12)
फरीदाबाद. घर में घुसकर युवती से बलात्कार की कोशिश करने और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गांव के सरपंच पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भतौला गांव निवासी एक व्यक्ति ने भूपानी थाने में दी शिकायत में बताया कि 4 फरवरी को उनकी 17 साल की बेटी घर मे अकेली थी। तभी गांव निवासी रवि का साला दीपक उनके घर में अचानक आ गया और उनकी बेटी के साथ रेप की कोशिश की। शोर सुनकर उनकी मां मौके पर पहुंची और किसी तरह बेटी को छुड़ाया। पीड़ित परिवार गांव के कुछ लोगों के साथ रवि के घर गया।
वहां रवि ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि मौके पर रवि, उसका छोटा भाई प्रवीन, संकेत, मुच्छी, सरपंच पति अनिल भी मौजूद रहे। मारपीट की सूचना पीड़ित परिवार ने कंट्रोल रूम को दी लेकिन पुलिस कई घंटे बाद भी नहीं पहुंचा। बाद में खेड़ी पुल पुलिस चौकी से फोन आया और उनको चौकी में आने को कहा। वहां पहुंचने पर पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।