बलबीर हत्याकांड का आरोपी मल्ली गिरफ्तार
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 09:16(10/02/12)
पानीपत। पुलिस ने बलबीर हत्याकांड के आरोपी खोतपुरा निवासी मल्ली को गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी सरपंच आज्ञापाल सहित चार लोगों की तलाश में है। विदित हो कि खोतपुरा के डेरा मंचूरी निवासी सोना देवी ने थाना सदर पुलिस को बताया कि उसका बेटा बलबीर (45) कई महीने से गांव के सरपंच आज्ञापाल के पास मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाता था। बलबीर को सितंबर व अक्टूबर 2011 में किए गए 32 दिनों की 9600 रुपए मजदूरी देने से सरपंच ने इंकार किया था।
साजिश के तहत खोतपुरा निवासी मल्ली 3 फरवरी की शाम बलबीर को सरपंच आज्ञापाल के खेत में ले गया। इसके बाद आज्ञापाल, उसके भाई सेठी, नंदी, मल्ली व बबलू पुत्र प्यारे लाल ने बलबीर की जमकर पिटाई की। 4 फरवरी को बलबीर नग्नावस्था में बेहोश मिला। पीजीआई रोहतक में 6 फरवरी को उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सरपंच आज्ञापाल, नंदी, सेठी, मल्ली व बबलू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है।