विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Bullion Traders Continue To Strike, The Loss Of 50

सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल जारी, 500 करोड़ का नुकसान

भास्कर न्यूज | Apr 02, 2012, 00:46AM IST
 
 

फरीदाबाद. पिछले आठ दिनों से जारी सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल से पांच सौ करोड़ रुपए का नुकसान का अनुमान है। रविवार को भी सभी सर्राफा की दुकानें बंद रहीं। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक मांगे नहीं पूरी हो जाती आंदोलन करते रहेंगे। अन्य व्यापारी संगठनों के समर्थन से आंदोलनरत कारोबारी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मांग से पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है। अब कारीगर भी कारोबारियों के साथ हैं।


जिले में बड़ी संख्या में ऐसे कारीगर हैं जो ज्वेलरी की दुकानों पर काम करते हैं। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा, स्वर्णकार कल्याण संघ, सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि किसी भी सूरत में एक्साइज ड्यूटी मंजूर नहीं है। इंपोर्ट टैक्स में बढ़ोतरी भी कारोबारी नहीं मानेंगे। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के महासचिव रवि सोनी कहते हैं कि आर्थिक नुकसान की चिंता किए बिना सभी कारोबारी आंदोलन कर रहे हैं। दुकानें बंद पड़ी हुई हैं।

आंदोलन से ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। एनएच पांच में रहने वाली शशि शर्मा कहती हैं कि पोती को जन्म दिन पर गिफ्ट करने के लिए हार लेने की सोच रही थी। लेकिन सोने-चांदी की छोटी दुकानें भी बंद पड़ी हैं। जन्मदिन 5 अप्रैल को है।


यह केवल एक शशि की कहानी नहीं है, शहर में बड़ी संख्या में ऐसे ग्राहक हैं जो सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल खत्म होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एनएच पांच नंबर मार्केट में दुकान चलाने वाले रितेश कुमार कहते हैं कि अभी सगाई का मौसम है। अप्रैल और मई में जमकर शादियां होती हैं। यह समय कारोबार का है। केंद्र सरकार की बेरूखी की वजह से स्वर्णकार हड़ताल करने को मजबूर हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment