विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> But Then Escaped From The Cold Cruel Death Made ​​Him The Victim

ठंड से तो बच गईं मगर जालिम मौत ने बना लिया शिकार

1 of 3 Photos

गुडग़ांव. शनिवार दो बजे सुशांत लोक क्षेत्र के गांव कन्हई में 4 मंजिला मकान का छज्जा गिर जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल शुरुआती जांच में पता चला है कि छज्जे के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था। छज्जा इतना जर्जर हो चुका था कि तीन महिलाओं के साथ आते ही यह उनका वजन नहीं सह सका और भर-भराकर गिर गया।

पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव कन्हई में सुंदरलाल के 4 मंजिला मकान में दो फ्लोर पर उनका परिवार और दो फ्लोर किराए पर दिए गए हैं।


धूप सेंकने छज्जे पर आईं महिलाएं : जब शनिवार दोपहर थोड़ी देर के लिए धूप निकली, तो महिलाएं धूप सेंकने छज्जे पर आईं। उर्मिला (30), पूजा (25) व जींद की निवासी किराएदार नीलम (25) जैसे ही सबसे ऊपर के छज्जे पर खड़ी हुईं, अचानक पूरा छज्जा नीचे गिर गया।

तीनों महिलाएं मलबे में दब गईं। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। आनन-फानन में मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। कुछ लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर विभाग को इसकी जानकारी दी। 


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment