विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Sirsa >> गीतिका की मां के सुसाइड से कांडा समर्थकों में मायूसी

गीतिका की मां के सुसाइड से कांडा समर्थकों में मायूसी

Matrix News | Feb 17, 2013, 06:06AM IST
 
 

भास्कर न्यूज -!- सिरसा
तिहाड़ जेल में बंद हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री गोपाल कांडा की जमानत की आस लगाए उनके समर्थकों को अनुराधा शर्मा के सुसाइड से खासी मायूसी हुई है। समर्थकों में अब तक यही मैसेज था कि कांडा को अदालत जमानत दे देगी लेकिन अब एक नई मुश्किल आ खड़ी हुई है। अनुराधा शर्मा ने शुक्रवार को नई दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने घर में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। इस खबर के आते ही गोपाल कांडा के परिचित व समर्थक सन्न रह गए। शनिवार को शहर के हिसारिया बाजार स्थित गोपाल कांडा के कैंप कार्यालय में जहां सन्नाटा पसरा रहा वहीं रानियां रोड स्थित कांडा महल में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही। गोपाल कांडा के छोटे भाई व हरियाणा कांग्रेस प्रतिनिधि गोबिंद कांडा का मोबाइल भी नो रिप्लाई ही रहा, वहीं कांडा के समर्थकों ने बस इतना ही कहा कि उन्हें इससे मायूसी हुई है।
विरोधी भी दबी जुबान में
कर रहे चर्चा
गीतिका सुसाइड प्रकरण के छह माह 11 दिन बाद ही गीतिका की मां अनुराधा शर्मा भी सुसाइड कर किया है। गीतिका की मां ने भी सुसाइड नोट में गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढ़ा को ही सुसाइड करने के लिए उकसाने का दोषी करार दिया है। गीतिका की आत्महत्या मामले में जब कांडा जेल गए थे तो सिरसा का राजनीतिक माहौल काफी गर्मा गया था।
इनेलो समर्थक ने इस मुद्दे को खासा भुनाने की कोशिश की थी लेकिन इस बार सब दबी जुबान ही चर्चा कर रहे हैं। इनेलो सुप्रीमो की जमानत भी अप्रैल में टलने से उनके समर्थक चुप बैठे हैं वहीं कांडा पर भी लोग सार्वजनिक रूप से चर्चा करने से बच रहे हैं। दोनों ही धुर विरोधियों के जेल जाने से सिरसा की राजनीति अब ठंडी पड़ी हुई है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment