विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Rohtak >> Case CBI Team Then

अपना घर प्रकरण: फिर रोहतक पहुंची सीबीआई टीम

Bhaskar News | Dec 19, 2012, 05:56AM IST
 
 

रोहतक.  अपना घर की पीड़ित व सीबीआई की मुख्य गवाह मुन्नी के फरार होने के मामले की जांच के लिए सीबीआई का दल एक बार फिर मंगलवार को रोहतक पहुंचा। इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने सहारा आश्रम के कर्मचारियों सहित कई अन्य लोगों से पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने सहारा आश्रम का आगंतुक रजिस्टर भी खंगाला है। इसके आधार पर ही जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
 
उधर, सीबीआई ने श्रीनगर कॉलोनी स्थित जन सेवा संस्थान से अपना घर पीड़ित एक लड़की को गुड़गांव स्थित आरुषि पुनर्वास केंद्र में शिफ्ट करने की अनुमति दे दी है। संस्थान ने यहां रह रही तीन लड़कियों रखने असमर्थता जताई है। जन सेवा संस्थान के संचालक स्वामी परम चैतन्य ने बताया कि  संस्थान में अपना घर पीड़ित आठ महिलाएं रह रही हैं।
 
इसमें से पांच मानसिक रूप से विकलांग हैं और तीन लड़कियां स्वस्थ हैं। स्वस्थ लड़कियों को रखने में संस्थान को परेशानी आ रही है। पुलिस सुरक्षा के चलते लड़कियों को बाहर नहीं भेजा जा सकता। इस पर सीबीआई ने 16 वर्षीय सुनीता को गुड़गांव के आरुषि पुनर्वास केंद्र में शिफ्ट करने की अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि दो लड़कियों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। प्रशासनिक औपचारिकताओं के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
 
वहीं, पुलिस व सीबीआई के लिए चुनौती बनी मुन्नी का कोई सुराग नहीं लगा है। असम की मुन्नी दस दिन पहले सहारा आश्रम से एक अन्य लड़की के साथ फरार हो गई थी। अपना घर प्रकरण में मुन्नी को अहम गवाह है। ऐसे में उसका पुलिस सुरक्षा से फरार होना कई सवाल उठा रहा है, जिनके जवाब ढूंढने के लिए सीबीआई की टीम ने एएसपी सतीश डागर के नेतृत्व में रोहतक आई है। 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment