विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Panipat >> CASE Gangrep Afraid Of The Police Against The Stud

गैंगरेप मामलाः छात्राओं के आंदोलन से डरी पुलिस, बस में जबरन बैठा घर भेजा

dainik bhaskar news | May 21, 2012, 02:57AM IST
 
 


गोहाना (सोनीपत).भक्त फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय विधि विभाग की एक छात्रा से गैंगरेप के विरोध में आंदोलनरत छात्राओं को समझाने में विश्वविद्यालय प्रशासन असफल रहा तो रविवार रात 8 बजे कमिश्नर सुप्रभा दहिया उन्हें मनाने पहुंची। हॉस्टल संबंधी सभी शिकायतों का समाधान करने के आश्वासन पर छात्राएं धरना समाप्त कर विवि परिसर में चली गईं।
 
इसके पहले विवि प्रशासन ने अभिभावकों को बुलाकर छात्राओं को जबरन बस में बैठाकर घर भेजना चाहा था। हालांकि इसमें उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली। पिछले ६क् घंटे से सड़क पर डटी छात्राओं ने विवि प्रशासन की एक नहीं सुनी और एलान कर दिया था कि जब तक पूरे प्रशासनिक तंत्र को बदला नहीं जाता, उनका आंदोलन बंद नहीं होगा।
 
उधर, छात्राओं को समर्थन देने के लिए राजनीतिक दल भी पहुंचते रहे। इनमें भाजपा विधायक कविता जैन, हजकां महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम शर्मा प्रमुख थीं। इनेलो कार्यकर्ताओं ने अजय चौटाला के साथ गोहाना रोड जाम किया। माकपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य वृंदा करात भी सोमवार को छात्राओं के समर्थन में गोहाना पहुंच रहीं हैं।
 
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment