बैंगलुरु के फूलों से मनाएंगे रोज डे, युवाओं में भारी उमंग
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 05:13(06/02/12)
पानीपत. यमुनानगर . रोज डे को लेकर बाजार अभी से गुलजार हो गए है। इस दिन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। युवा रोज डे पर एक दूसरे को फूलों का उपहार देकर इजहार-ए-मोहब्बत करते हैं। इसके लिए बाजार में विभिन्न वैरायटी व रंगों के फूल उपलब्ध हैं। वहीं फ्लावर प्वाइंट के संचालक भी खरीददारों को लुभाने के लिए फूलों के विभिन्न आकारों के बुके बनाने में जुट गए हैं। रोज डे पर युवा ज्यादा गुलाब के फूल को अपने चाहने वालों को देते है।
बढ़ जाती हैं मांग: अपूर्व फ्लावर प्वाइंट संचालक दीप का कहना है कि रोज डे के दिन साल की सबसे ज्यादा मांग बढ़ जाती है। इस दिन युवा फूलों की स्टिक ही नहीं लेते। बल्कि विभिन्न फूलों से बने बुके भी दोस्तों को भेंट करते हैं। उन्होंने बताया कि रोज डे के लिए कुछ युवा दिल के आकार के बड़े बुके बनवाते है। जिनके लिए पहले से आर्डर लेकर बुके तैयार किए जाते हैं।
इन फूलों से होगा अब प्रेम का इजहार-ए- मोहब्बत
रोज-डे पर बाजार में युवाओं को लुभाने के लिए विभिन्न किस्मों के फूल उपलब्ध हैं। फ्लावर प्वाइंट के संचालक प्रिंस का कहना है कि रोज डे पर सबसे ज्यादा गुलाब के फूल की सेल होती है। फूल विभिन्न रंगों में आए हैं। इसमें लाल गुलाब, पीला गुलाब, गुलाबी, वाइट गुलाब उपलब्ध हैं। इसके अलावा टाटा रोज, चांदनी, गडयूलस्टीक व ओर्किट को रोज डे के लिए लाया गया है।
7 फरवरी को रोज-डे: प्रेमी युगल के प्यार का इजहार का दिन
बैंगलोर से आए फूल
फूल विक्रेता दीप का कहना है कि रोज डे को देखते हुए, फूलों को बैंगलोर से लाया जाएगा। उनका कहना है कि इस दिन ग्राहक अच्छे किस्म के रोज लेना चाहता है। वहां से रोज की क्वालिटी अच्छी होती है। इस बार बैंगलोर के रोज की रहेगी रोज डे पर मांग।