विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Chance Of Rain Rimjhim Friday The City Had Some Re

रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ खुशनुमा

Bhaskar News | Jul 28, 2012, 00:41AM IST
 
 

फरीदाबाद. बारिश की रिमझिम फुहारों ने शुक्रवार को शहर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। सुबह से ही तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने पलटी मारी और आसमान बादलों से घिर गया। कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई।

बारिश कुछ देर ही हुई, लेकिन मौसम में काफी ठंडक आ गई। मौसम का मजा लेने के लिए लोग घर से बाहर, बालकनी व छतों पर निकल आए। कुछ बूंदाबांदी में खुद को भिगोने से नहीं रोक पाए। हालांकि शहर को अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन 10-15 मिनट ही बूंदाबांदी होकर रुक गई।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.7 व न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 व न्यूतनम 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment