विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Rohtak >> Changing Weather Patterns

बारिश से गिरा तापमान, आज बादल छाए रहेंगे

भास्कर न्यूज | Dec 12, 2012, 03:49AM IST
 
 

रोहतक. जिले में तीन एमएम बारिश से मौसम का मिजाज बदलने से सप्ताहांत तक कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान में करीब 9 डिग्री की गिरावट से पारा 18 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री बना रहा। आज जहां बादल छाए रहेंगे वहीं, गुरुवार व शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना है।
 
बारिश का असर अगले सप्ताह से दिखना शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में तापमान में अधिक गिरावट नहीं आएगी, लेकिन सप्ताहांत से कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है। आने वाले तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे धुंध का असर नहीं रहेगा।
 
इसके बाद हवा में नमी बढ़ने से धुंध शुरू हो जाएगी। इससे पहले, मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे हल्की धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, आसमान काली घटाओं से घिर आया। दिन में ही शाम जैसा आभास होने लगा। दिन भर रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दिसंबर महीने से अब तक तापमान सामान्य से करीब चार से पांच डिग्री अधिक चल रहा।
 
ऐसे में हवा का दबाव कम होने से मंगलवार को दिन भर हल्की बूंदाबांदी चली। इससे तापमान 27 डिग्री से लुढ़क कर 18 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में तेज हवा से ठंड बढ़ी, लेकिन शाम होते-होते बारिश रुकी तो फिर से गर्मी का अहसास हुआ। 
 
नई अनाज मंडी में फिर भीगा गेहूं
 
सरकारी खरीद एजेंसियां गेहूं की जमकर बेकद्री कर रही हैं। नई अनाज मंडी में रखा गेहूं बारिश से भीगता रहा, लेकिन सरकारी अमले ने इसकी सुध नहीं ली। मंडी में हैफेड व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग (डीएफएससी) का गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा हैं। ढके नहीं जाने के कारण बारिश में गेहूं भीगता रहा।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment