राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
लड़कियों के लापता होने पर मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना याचिका
Bhaskar News
| Dec 12, 2012, 03:24AM IST

चंडीगढ़. रोहतक स्थित शेल्टर होम अपना घर में रहने वाले बच्चों के यौन शोषण के मामले में अहम गवाह (दो लड़कियों) के लापता होने का मामला मंगलवार को हाईकोर्ट पहुंच गया।
वकील उत्सव बैंस ने इस मामले में मुख्य सचिव के खिलाफ अदालत की अवमानना याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया कि हाईकोर्ट ने कहा था कि यदि कोई आरोपी जमानत का लाभ हासिल करने पर मामले से जुड़े गवाहों अथवा केस के साक्ष्यों से छेड़छाड़ करता है तो इसे अदालत की अवमानना के दायरे में माना जाएगा।
लेकिन, पुलिस के हाथ तीन दिन बाद भी खाली
रोहतक.अपना घर मामले की पीड़ित व केस की मुख्य गवाह मुन्नी व सहारा आश्रम से फरार एक अन्य युवती को नोएडा में देखे जाने की सूचना से पुलिस की नींद हराम हो गई है। सूचना देने के बाद से ही फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।
एसपी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस अब उस मोबाइल नंबर का विवरण निकालकर उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिसने पुलिस को फोन किया है। वहीं, तलाश के लिए गठित की गई पुलिस दस टीमों के हाथ अभी तक खाली हैं।
पुलिस ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम व कोलकाता में कई जगह छापेमारी की, लेकिन युवतियों का कोई सुराग नहीं लगा। अब पुलिस पूरा ध्यान नोएडा पर केंद्रित कर रही है। मुन्नी गांधी कैंप स्थित सहारा आश्रम से एक अन्य युवती पूजा के साथ तीन दिन पहले फरार हो गई।
इसके बाद से पुलिस एडी- चोटी का जोर लगाकर दोनों युवतियों की तलाश कर रही है,लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। इसके लिए पुलिस ने दस टीमें गठित की हैं। इन टीमों ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम व कोलकाता में दर्जनों स्थानों पर युवतियों की तलाश की है, लेकिन युवतियों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। इस मामले में नोएडा से फोन आने पर पुलिस को कुछ उम्मीद बंधी है।, लेकिन लगातार फोन बंद आ रहा है।
इससे पुलिस की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई हैं। युवतियों के साथ- साथ अब पुलिस को फोन करने वाले शख्स की भी तलाश करनी पड़ रही है।






