विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Special >> Coil Ajay Among Farmers

कुंडली में किसानों के बीच अजय नहीं, अर्जुन चौटाला पहुंचे

Bhaskar News | Dec 09, 2012, 04:55AM IST
 
 

राई . छह घंटे के लंबे इंतजार के बाद किसानों की महापंचायत में इनेलो विधायक डा. अजय सिंह चौटाला नहीं पहुंचे। उनके स्थान पर अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला पहुंचे। अर्जुन ने कहा कि उनके दादा जी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि सरकार आने पर किसानों की जमीन वापस की जाएगी। पार्टी इसे प्रदेश में करके भी दिखाएगी। महापंचायत शनिवार को कुंडली में किसानों ने जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर बुलाई थी। 
 
भाकियू अंबावता के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर सिंह दहिया के नेतृत्व में बुलाई गई महापंचायत डा. अजय सिंह चौटाला को 11 बजे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचना था। महापंचायत की अध्यक्षता कुंडली सेरसा धरने के प्रधान राजकुमार खत्री कर रहे थे। एक बजे मंच से घोषणा हुई कि डा. अजय सिंह चौटाला की जगह अर्जुन चौटाला आएंगे। किसान टकटकी लगाए बैठे रहे।
 
शाम चार बजे के बाद अर्जुन पहुंचे। और किसानों को संबोधित किया। इससे पहले किसानों की महापंचायत में प्रदेश प्रवक्ता डा. केसी बागड़, राष्ट्रीय सचिव पदम दहिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतपाल चौहान, तेलूराम जोगी, जिला प्रधान कुलदीप मलिक, हलका प्रधान अजीत आंतिल, अर्जुन आंतिल, इंद्रजीत दहिया, बिजेंद्र आंतिल, जयप्रकाश रेवली, रमेश पहलवान, बबीता दहिया, फूलकुमार चौहान, सतीश कौशिक, प्रवक्ता पवन तनेजा, सुमित राणा, महाबीर शर्मा, डा. रामकिशन सरोहा, किरणपाल चौहान, पूर्व विधायक रमेश खटक, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना ने महापंचायत ने संबोधित किया। इस मौके पर धरनों के प्रधान रामचंद्र दहिया, राजपाल सेवली, सुरेश दहिया, वीरेंद्र चोटीवाला व राजकुमार खत्री ने किसानों की तरफ से अपना दुखड़ा रोया।
 
 
सीएम ने जमीन अधिग्रहण का रिकॉर्ड बनाया : बांगड़
 
इनेलो प्रदेश प्रवक्ता डा. केसी बांगड़ ने कहा कि प्रदेश ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पहले नौ सीएम दिए। देवीलाल, भजनलाल, ओमप्रकाश चौटाला से लेकर बंसीलाल तक सभी मुख्यमंत्रियों ने 39 साल के कार्यकाल में प्रदेश की केवल नौ हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में तीन लाख एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो चुका है।
 
2005 से पहले सोनिया गांधी परिवार की हरियाणा में एक इंच जमीन नहीं थी। अब उसी गांधी परिवार प्रदेश के किसानों की करीब तीन हजार एकड़ जमीन का मालिक बन गया है। कांग्रेस की सरकार किसानों की जमीन पर प्रापर्टी डीलिंग का धंधा कर रही है। 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment