विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Congress Workers That The Real Boss: Hooda

कांग्रेस के असली मालिक उसके कार्यकर्ता : हुड्डा

dainik bhaskar news | Jul 30, 2012, 01:03AM IST
 
 

नूंह. कांग्रेस पार्टी के असल मालिक उसके निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। पार्टी में ऐसे कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाती है। पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूती दें और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। ये बातें मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ता सभा को संबोधित करते हुए कही।




उन्होंने कहा कि मेवात आए दिन विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वषों में सरकार ने यहां 3 हजार 24 करोड़ 80 लाख के विकास कार्य कराए हैं। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी, सड़कें, रोजगार, आईएमटी विकसित करने जैसे कार्य शामिल हैं।




उन्होंने कहा कि विपक्ष मेवात के विकास पहिए को थामने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। सीएम ने जनता से कहा कि वे ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं और संगठन को मजबूती दें। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 1999 से 2005 तक इनेलो की सरकार थी। जब इनेलो की सरकार बनी तो बुढ़ापा पेंशन 200 रुपए थी और चुनाव होने तक भी वे पेंशन को नहीं बढ़ा पाए।



कांग्रेस सरकार ने आते ही उसे बढ़ा कर 500 और 750 रुपए किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को पढ़ाएं और उन्हें रोजगार के काबिल बनाने पर विशेष ध्यान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेवात क्षेत्र में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अध्यापकों का एक अलग कॉडर बनाया गया है।



उन्होंने बताया कि मेवात क्षेत्र में पिछले सात वर्षों में 1700 अध्यापकों की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मेवात क्षेत्र के विकास में विशेष रुचि है। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य महताब अहमद, पूर्व मंत्री हसन मोहम्मद, मामन खान इंजीनियर, अख्तर हुसैन काटपुरी, गुडगांव जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, युवा कांग्रेसी नेता राहुल राव, सनाउल्ला खान, लाला सुरेश गुप्ता, शरीफ और अन्य उपस्थित थे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment