विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Maruti Kandः Before The Attack Was A Conspiracy Ha

साजिश थी मारुति कांडः हमले से पहले छत की तरफ घुमा दिए गए थे सीसीटीवी कैमरे

सोनू यादव | Jul 28, 2012, 00:19AM IST
 
 

गुड़गांव. मानेसर के मारुति-सुजुकी प्लांट में 18 जुलाई को हुआ श्रमिकों व प्रबंधन के बीच हिंसक टकराव सोची-समझी साजिश का परिणाम था। टकराव से पहले न केवल मारुति कैंपस व कार्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों का मुंह ऊपर की तरफ घुमा दिया गया बल्कि हथियार के रूप में इस्तेमाल किए गए कारों में लगने वाले डोर फ्रेम बार (लोहे की छड़नुमा वस्तु) को भी हमलावरों ने पहले ही अपने कब्जे में ले लिया था। इसके अलावा जांच में पाए गए अन्य तथ्य साजिश की ओर इशारा करते हैं। यह खुलासा पुलिस की अब तक की जांच में हुआ है।

क्या है मामला

मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट में 18 जुलाई को श्रमिकों व कंपनी प्रबंधन के बीच हिंसक टकराव हुआ था। एक साथी को निलंबित किए जाने से नाराज श्रमिकों ने परिसर में तोडफ़ोड़, मारपीट की और आफिस परिसर में आग लगा दी। इस हिंसा में एक अधिकारी को जिंदा जला दिया गया था और कई दर्जन प्रबंधन कर्मी घायल हो गए थे।

किसने घुमाया कैमरा

पुलिस सूत्र के मुताबिक जितने भी कैमरा ऊपर की तरफ घुमाया गया है उन सभी में घुमाने वाले का चेहरा भी कैद हो गया है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कैमरा ऊपर की तरफ घुमाने वाला यूनियन पदाधिकारियों में से
नहीं है। पुलिस अब इस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।हालांकि पुलिस का कहना है कि यह मारुति कंपनी का कर्मचारी भी हो सकता है। इसलिए उस व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों की लिस्ट की जांच की जा रही है।


सिर्फ दो कैमरों में मिली फुटेज

एसआईटी ने आगजनी से बचे कुछ कैमरों को अपने कब्जे में लिया था। सुरक्षित कैमरे केवल पैंट शॉप और बम्पर शॉप से मिले हैं। इनमें से भी अधिकांश कैमरों से पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। केवल दो कैमरे ऐसे मिले हैं जिनमें घटनाक्रम के कुछ फुटेज कैद हुए हैं। इन दो कैमरों में भी मारपीट करती मजदूरों की भीड़ दिखाई दे रही है।

44 के बयान दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मारुति विवाद में कुल 93 लोगों की एमएलसी कटी थी। इन सभी के बयान लेने की प्रक्रिया में एसआईटी टीम जुटी हुई है। एसआईटी टीम ने शुक्रवार तक 44 घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। सभी 93 लोगों के बयान लेने के बाद अन्य आरोपियों के नाम भी एफआईआर में दर्ज किए जाएंगे।

कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है। फुटेज में एक युवक सीसीटीवी कैमरों को ऊपर की ओर घुमाता हुआ नजर आ रहा है। इस युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।’

रामचंद्र, जांच टीम के प्रवक्ता
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment