रोहतक. फरवरी महीने की 7 से लेकर 14 तारीख तक लवर्स के लिए बेहद खास दिन रहते है। इस सप्ताह की शुरूआत रोज डे से होकर वेलेंटाइन डे पर जाकर समाप्त होती है। रोज डे और प्रपोज डे के बाद बारी है अब चॉकलेट डे की।
अगर कहे कि रूठे हुए दोस्तों को मनाने की तो बात गलत नहीं होगी। चॉकलेट-डे पर दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ मिलकर सेलिब्रेशन किया जाता है। अब बारी है, दोस्तों को मनाने के लिए कुछ मीठा खिलाकर दोस्तों को खुश करने की। इस मौके पर शहर में भी दुकानें रंग-बिरंगे चमकीले कागज के साथ व अनेक डिजाइनयुक्त चॉकलेट विक्रेताओं ने उपलब्ध करा रखी है। रंगबिरंगे फूलों खासकर गुलाब के फूल के आकर में काफी मात्रा में चॉकलेट दुकानों पर दिखाई दे रही है। इसके अलावा दिल के छोटे व बड़े अनेक आकारों में, छोटे लड्डूओं के आकार व अनेक प्यार भरे स्लोगन लिखी हुई चॉकलेट कंपनियों ने उपलब्ध करा रखी है।
खरीदारों को लुभाने के लिए डेयरी मिल्क, नेस्ले तथा किटकेट जैसी ब्रांडेड कंपनियों की कई तरह के फ्लेवर युक्त चॉकलेट आई हुई है। रेट की बात की जाए तो चॉकलेट विक्रेता लवली नागपाल ने बताया कि 5 रुपए से लेकर 200 रुपए तक की कीमत में कई तरह के डिजाइन में चॉकलेट खरीदी सकते है। मिल्क व बिस्किट के साथ कई तरह के डिजाइनों में चॉकलेट्स की डिमांड युवाओं में इस दिन रहती है।