उद्यमी पर लगा दिया था बलात्कार का झूठा आरोप, खुद ही जाना पड़ा जेल
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 09:15(10/02/12)
पानीपत। पुलिस ने उद्यमी के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कर उससे 15 लाख रुपए ऐंठने की साजिश रचने के आरोप में रितू व उसके पति कुलबीर को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपए बरामद किए। कैथल के रमाना रमानी गांव निवासी रितू पत्नी कुलबीर ने गत 30 जनवरी को थाना चांदनी बाग में शिकायत दी कि वह सेक्टर-25 स्थित फैक्ट्री के मालिक अरविंद कुमार से नौकरी मांगने गई थी।
तभी अरविंद ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।उद्यमी अरविंद कुमार ने थाना शहर में दी शिकायत में बताया कि रितु उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा रही है। वह केस वापस लेने के लिए उससे 15 लाख रुपए मांग रही है। वह तीन लाख रुपए पहले लेगी और शेष थाने में शपथ पत्र देने के बाद। पुलिस की तय योजनानुसार अरविंद ने रितू व उसके पति कुलबीर को बुधवार शाम देवीलाल पार्क में तीन लाख रुपए दिए। इसी बीच पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।