फरीदाबाद. सोमवार देर रात सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में राजीव कॉलोनी निवासी एक दंपती ने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल ले गए जहां दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि शादी के 15 साल बाद भी संतान न होने से दोनों काफी दुखी थे। संभावना जताई जा रही है कि इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गुड़गांव के घेंघोला निवासी सहदेव पत्नी, दो बेटों व एक बेटी सहित लगभग २क् साल पहले राजीव कॉलोनी में आकर बस गए। यहां उनका अपना मकान है। उनका बड़ा बेटा ३५ वर्षीय अशोक कॉलोनी मंे ही मोबाइल शॉप की दुकान चलाता था। अशोक की शादी लगभग 15 साल पहले जगवती के साथ हुई थी। शादी के इतने साल गुजर जाने के बाद भी जगवती की गोद सूनी रही। इसे लेकर दोनों परेशान रहते थे। सोमवार रात अशोक दुकान बंदकर घर पहुंचा। रात लगभग डेढ़ बजे अशोक ने एक शादी में गए पिता सहदेव के पास फोन कर हालचाल पूछा। अचानक फोन पर हालचाल लेने की बात से वह चौंक गए। इसी बीच अशोक उल्टियां करने लगा। उसकी चीख फोन पर पिता को सुनाई दीं। उन्होंने घर पर फोन किया।
जब बाकी लोग कमरे में गए तो देखा अशोक और उसकी पत्नी जगवती तड़प रहे थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। दोनों को सवरेदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह सात बजे सहदेव की मौत हो गई जबकि दो घंटे बाद ही जगवती ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले में सेक्टर -५५ थाना के आईओ सत्येंद्र का कहना है कि अशोक व जगवती संतान न होने के कारण परेशान रहते थे। शायद इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया है।