विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Sonipat >> Crime, Try To Send A Box Of Butter In A Hidden SIM

घी के डिब्बे में छिपाकर सिम भेजने का प्रयास

भास्कर न्यूज | May 30, 2012, 04:54AM IST
 
 

सोनीपत. जिला कारागार में कैदियों के पास अवैध तरीके से प्रतिबंधित तरीके से सामान पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार को हत्या के मामले में बंद बंदी के पास घी के डिब्बे में छिपाकर मोबाइल सिम भेजने का प्रयास किया गया। मौके पर पुलिस डिब्बे की जांच की तो उसके अंदर से सिम बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार नया बांस निवासी रजनीश हत्या के एक मामले में जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद है। आज उसका भाई रविंद्र उससे मिलने के लिए जेल में पहुंचा। रविंद्र अपने भाई रजनीश के लिए घी लिए हुए था। उसने घी के डिब्बे के अंदर मोबाइल सिम छिपाया हुआ था।



जेल परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों ने जब घी के डिब्बे की जांच की तो उसमें से सिम बरामद हुआ। देखते ही रविंद्र को काबू कर लिया गया और इसकी सूचना जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर को दी गई। जेल अधीक्षक ने इसकी सूचना सिटी थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने जेल अधीक्षक की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment