विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Panipat >> Demand Is Such That The First Wedding Night, The Husband Went To Prison

शादी की पहली रात पति ने कर दी ऐसी डिमांड कि पहुंच गया जेल

bhasker news | Dec 11, 2012, 04:23AM IST
 
 


पानीपत. शादी की पहली रात को ही पत्नी से दहेज मांगने के आरोपी पति राकेश कॉलोनी के विक्रम उर्फ विक्की को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस आरोपी दीपक की भी तलाश कर रही है। विदित हो कि तहसील कैंप के दुष्यंत नगर की एक लड़की की शादी 8 दिसंबर को राकेश कॉलोनी के विक्रम उर्फ विक्की के साथ हुई थी।

लड़की ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पति ने रात को उसके साथ मारपीट की और दहेज में कार की मांग की।

इसके बाद तहसील कैंप के रहने वाले दीपक ने उसके साथ छेडख़ानी का प्रयास किया। आरोपी दीपक गिरफ्तार विक्रम का जीजा है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।


दुल्हन ने दिखाई हिम्मत
शादी के पहले दिन दुल्हन बेहद अरमानों के साथ अपने ससुराल जाती है। शादी के 24 घंटे के अंदर ही जब युवती के साथ यह घटना घटित हुई तो वह टूट गई। हिम्मत न हारते हुए उसने पुलिस को शिकायत कर दी।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment