विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Rohtak >> Enough To Provide Electricity

भूटान से खरीदी जाएगी 2000 मेगावाट बिजली

भास्कर न्यूज | Dec 07, 2012, 04:43AM IST
 
 

रोहतक.  प्रदेश के लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने भूटान से दो हजार मेगावाट बिजली खरीदने की योजना बनाई है। इस समझौते को सिरे चढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 14 दिसंबर को भूटान जाएंगे।
 
 गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आने वाले समय में बिजली की कमी नहीं रहेगी। बिजली का पूरा बिल देने वाले उपभोक्ताओं को 22 घंटे सप्लाई देने की योजना पर भी काम चल रहा है।
 
खुदरा बाजार में विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश का सामाजिक व आर्थिक विकास होगा और इससे करीब साढ़े पांच हजार जमाखोरों पर लगाम लगेगी। एसवाईएल के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
 
हंसकर टाल गए  
 
पत्रकारों ने जब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री ने हंसकर उसे टाल दिया और कहा कि जब भी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, बता दिया जाएगा।
 
खिलाड़ियों का अहित नहीं होने देंगे
 
अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति की ओर से भारतीय ओलंपिक संघ को निलंबित किए जाने से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व खिलाड़ियों का हित किसी की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से ऊपर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार खिलाड़ियों का अहित नहीं होने देगी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment