विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Panipat >> Four Rape In Haryana On Thursday

प्रदेश में 4 रेप, दलित का मुंह काला कर घुमाया

Bhaskar news | Oct 12, 2012, 03:21AM IST
 
 


पानीपत। हरियाणा में महिलाओं पर हो रहे अपराधों में फिलहाल कमी होती नजर नहीं आ रही। गुरुवार को भी प्रदेश में दुष्कर्म के चार नए मामले सामने आए। इधर, जींद के गांव रसीदां में दबंगों ने एक दलित युवक पर महिला से अश्लील बातें करने का आरोप लगाकर पूरे गांव में मुंह काला करके घुमाया।  इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुडग़ांव के सेक्टर पांच इलाके में छह साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया गया।

 

 

 


इधर, सिरसा के जलालआना गांव में दलित महिला से एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। सिरसा में ही भूना की एक विवाहिता ने अपने देवर पर शराब पीकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। जिसके बाद पति, देवर और उसकी सास भाखड़ा नहर में कूद गए। महिला के पति की मौत हो गई है। रेवाड़ी के गांव ढालिया की एक लड़की ने झज्जर जिले के एक युवक पर जबरन शादी करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं बल्लभगढ़ में एक युवती सड़क किनारे पाई गई। बताया जा रहा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस के एएसआई का भी नाम आ रहा है।

भर्ती होंगी 400 महिला पुलिस कर्मी: डीजीपी
चंडीगढ़। बिगड़ी कानून व्यवस्था को संभालने में जुटे डीजीपी रंजीव दलाल ने वीरवार को 400 महिला पुलिस कर्मियों भर्ती की घोषणा कर दी। उन्होंने दुष्कर्म के मामलों में डॉक्टरों के प्रोटोकोल को संशोधित करने की बात भी कही।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment