विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Gang Rape Case Increased In This Year Also

दुखद रहा यह साल : मासूम बच्चियों पर भी रहीं वहशी निगाहें

सोनू यादव | Dec 29, 2012, 08:34AM IST
 
 


गुडग़ांव। गुडग़ांव में महिलाओं के साथ नन्ही बच्चियों पर भी 2012 भारी रहा। पूरे वर्ष दर्ज हुए दुष्कर्म के 49 में से दर्जन भर मामले बच्चियों से संबंधित थे। एनजीओ सेंटर में ही बच्चियों के यौन शोषण के दो मामलों ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया। इसके अलावा साढ़े चार वर्षीय, छह वर्षीय और 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दरिंदों ने एचआईवी पीडि़त बच्चियों को भी हवस का शिकार बनाया। महिलाओं से छेड़छाड़ के भी 16 मामले सामने आए। महिलाओं व बच्चियों के साथ हुई इन घटनाओं महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

द्रोण फाउंडेशन में एचआईवी पीडि़त बच्चियों से हुआ दुष्कर्म : एड्ïस पीडि़त बच्चों के लिए भोंडसी के मारुति कुंज में बने द्रोण फाउंडेशन मेïं दो नाबालिग बच्चियों से एनजीओ संचालिका के बेटे ने दुष्कर्म किया। मामला 18 जनवरी 2012 को सामने आया। जांच में एक नाबालिग बच्ची को एचआईवी पॉजिटिव पाया गया।

पुलिस ने एनजीओ संचालिका सुनीता गुप्ता और उसके एचआईवी पॉजिटिव बेटे अंकुर गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

स्टेटस: मामला अभी अदालत में है। सुनीता गुप्ता को जमानत मिल चुकी है, जबकि अंकुर जेल में है।

एनजीओ सुपर्णा का आंगन में पांच बच्चियों से दुष्कर्म : सुशांत लोक थाना अंतर्गत गांव वजीराबाद में एनजीओ सुपर्णा का आंगन में रह रही पांच बच्चियों से वहां के केयरटेकर ने दुष्कर्म किया। बच्चियों की उम्र महज 10 से 12 वर्ष थी। सुशांत लोक थाना पुलिस ने एनजीओ संचालिका सुपर्णा सिंह और केयरटेकर रचित कुमार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

स्टेटस: मामला अभी अदालत में है। चारों आरोपी राजू उर्फ रचित, सोनू उर्फ सोनवीर, संतोष श्रीवास्तव और एनजीओ संचालिका सुपर्णा को गिरफ्तार किया गया। सुपर्णा को जमानत मिल चुकी है , जबकि अन्य तीनों आरोपी अभी जेल में हैं।

8 वर्षीया बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या : एक्सप्रेस-वे स्थित शंकर चौक फ्लाईओवर के नीचे ग्रीन बेल्ट में दुष्कर्म के बाद एक आठ वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव फेंक  दिया गया। बच्ची अपनी मां के साथ नात्थूपुर गांव में किराए के मकान में रहती थी। उद्योग विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

स्टेटस रिपोर्ट : दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पड़ोसी की बच्ची को बनाया हवस का शिकार : सेक्टर-5 थाना अंतर्गत लक्ष्मण विहार कॉलोनी में 26 जुलाई की शाम दो युवकों ने पड़ोस में रहने वाली छह वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी रविदास व अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

स्टेटस: मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामला फिलहाल अदालत में है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment