विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Sonipat Zila >> Gohana >> Gang Rape With Married Woman In Haryana

25 दिन में आठवीं वारदात, हरियाणा में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

भास्कर न्यूज | Oct 04, 2012, 03:17AM IST
 
 


गोहाना। गांव बनवासा की एक विवाहिता के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। बरोदा थाना पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों पर मामला दर्जकर उन्हें पकड़ लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को गांव खंदराई निवासी अनिल, संजय, पानीपत के गांव हड़तरी निवासी श्रवण व सिकंदरपुर माजरा गांव का अनिल गांव के अड्डे से कार में डालकर उसे ले गए और कई दिन तक उसकी अस्मत लूटते रहे।
 
बुधवार को वह उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंची। परिजनों को आपबीती सुनाई तब विवाहिता के पिता ने मामला दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली उसकी भाभी ने कहा था कि उसके पति पानीपत के गांव अदियाना निवासी सुनील का फोन आया है, वह उसे गोहाना बुला रहा है। भाभी ने कहा कि गांव के अड्डे पर कुछ लोग खड़े हैं, वे उसे उसके पति के पास पहुंचा देंगे।
 
रोहतक में भी किशोरी बनी पड़ोसी की हवस का शिकार
 
शहर में लगातार दूसरे दिन दुष्कर्म का मामला लाढ़ोत रोड स्थित शास्त्री नगर में सामने आया है। बुधवार को 48 साल के पड़ोसी ने घर में अकेली 12 साल की किशोरी का कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
शहर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित रीना (बदला हुआ नाम) के परिजन बुधवार सुबह जब काम पर चले गए, तब प्रकाश ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पिता के श्राद्ध पर गोहाना से रोहतक आई लड़की की बुआ ने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी फरार हो गया। उधर, मंगलवार को कच्ची गढ़ी मोहल्ला की १५ वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार पीड़ित लड़की की चाची मोनू, बुआ गीता व मुख्य आरोपी बिंदर को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में नामजद किशोरी की मामी सुनीता व कार चालक गोला फरार हैं।
 
करनाल में भी रेप का केस
 
घरौंडा में डेरा संजय नगर की युवती ने आरोप लगाया कि गांव का प्रदीप शादी का झांसा देकर उससे चार-पांच माह तक दुष्कर्म किया। अब उसने दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। पुलिस ने प्रदीप पर केस दर्ज कर लिया है।
 
9 सितंबर से 03 अक्टूबर: शर्म की ये 6 तारीखें
 
9 सितंबर: हिसार
 
हिसार के डाबड़ा में दलित लड़की से 12 लड़कों ने गैंगरेप किया। लड़की के पिता ने जहर खाकर जान दे दी।
 
26 सितंबर: गोहाना
 
गोहाना में सामान लेने गई 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया।
 
2 अक्टूबर: रोहतक
 
कच्ची गढ़ी मोहल्ला की 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म। आरोपियों में चाची, बुआ व मामी भी।
 
21 सितंबर: जींद
 
जींद के पिल्लूखेड़ा में परिजनों को बंधक बनाकर विवाहिता के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया।
 
29 सितंबर: तोशाम
 
तोशाम के संडवा में तीन युवकों ने 8वीं की छात्रा का अपहरण किया। सुनसान जगह पर छात्रा के साथ दुष्कर्म।
 
2 अक्टूबर: नरवाना
 
मंदबुद्धि दलित महिला से रेप। आरोपी महिला को बेचना चाहता था।
 
3 अक्टूबर: गोहाना व रोहतक में दुष्कर्म

यहां हर दूसरे दिन बलात्कार और डीजीपी पढ़ रहे हैं अपनी शान में कसीदे

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment