विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Panipat >> Girl Trafcking In Rewari

बिक गई लड़की...और ताकती रही पुलिस

प्रदीप नारायण | Dec 30, 2012, 05:16AM IST
 
 


रेवाड़ी। महिलाओं की सुरक्षा और उनके मान-सम्मान को लेकर फैले देशव्यापी आक्रोश के बीच रेवाड़ी में राजस्थान से लाई गई एक लड़की दलालों के हाथ दोबारा बिक गई। मामले की जानकारी होने के बावजूद भी पुलिस उसे बचाने में नाकाम रही। प्रवर पुलिस अधीक्षक को मामले की सीधी जानकारी 11 घंटे पहले मिल चुकी थी फिर लापरवाह अफसर कुछ नहीं कर सके। खानापूर्ति के लिए बावल खंड के एक गांव मेंं जब 11 घंटे बाद पुलिस ने छापा मारा तब तक दलाल लड़की को लेकर फरार हो चुके थे। एसएसपी भारती अरोड़ा ने इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों की कोताही स्वीकार की। उनका कहना है कि लापरवाही करने वालों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

बावल थाना में कार्यरत हेड कांस्टेबल रामोतार का कहना है कि सूचना के बाद वह टीम सदस्यों के साथ दोपहर एक बजे सादी वर्दी में मौके पर गए थे। ग्रामीणों से पुख्ता जानकारी भी मिली। जिस लड़की को बेचा जाना था, उस वक्त वह घर में ही थी। उन्होंने इसकी पूरी जानकारी थाना प्रभारी को दे दी थी। 

3 दिन गांव में रही लड़की
राजस्थान से लाई गई यह लड़की तीन दिन से गांव में रही। लड़की को खरीद कर लाया गया था और इसे यहां बेचा जाना था। ग्रामीणों के अनुसार जिस घर में लड़की ठहरी थी, वहां शाम के समय दलाल इकट्ठे होते थे, बोली भी लगती थी।

करते रहे इंतजार

पूरे घटनाक्रम को लेकर बावल थाने के प्रभारी सुरेंद्र फौगाट का तर्क है कि हमने ड्यूटी लगाई थी कि जब दलाल लड़की को लेकर गाड़ी में बैठेंगे तब हम रेड मारेंगे। शाम तक गांव से कोई सूचना नहीं आई, इसलिए पुलिस भी नहीं गई।

लाइव रिपोर्ट

- दोपहर 1.00 बजे सूचना के बाद सादी वर्दी में पुलिस कर्मी पहुंचा।
- घटना को लेकर शाम 7.00 बजे एसपी ने कसोला थाने के एसएचओ को फोन किया।
- रात 9.00 बजे थाना प्रभारी दो पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे, लेकिन फोर्स कम रहेगी यह सोच वापस लौट गए।
- रात 11.00 बजे बावल थाना पुलिस ने छापा मारा तो कुछ नहीं मिला।
- रात 12.00 बजे तक जांच-पड़ताल चलती रही

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment