विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Gurgaon: Rescue Operations In Full Swing To Save Mahi

LIVE: ज़िंदगी से माही 3 मीटर दूर, चट्टान बनी रुकावट

agency | Jun 23, 2012, 14:45PM IST
 
 


गुड़गांव. पूरे देश की दुआओं और हजारों लोगों की मेहनत के बावजूद माही को नहीं बचाया जा सका। 86 घंटे कड़ी मशक्‍त के बाद माही को 65 फुट गहरे बोरवेल  से निकाला जा सका लेकिन वह जिंदा नहीं थी। कई दिनों से नन्हीं माही ज़िंदगी और मौत के बीच 'झूल' रही थी। और पूरा देश सांसें थामे इंतजार कर रहा था।




अंधेरे बोरवेल में 5187 मिनट बिताने के बाद माही बाहर आ गई लेकिन जिंदगी वहीं गुम हो गई। माही को बोरवेल से निकालने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 




माही की मौत की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'काश यह खबर गलत होती....लेकिन प्रशासन कह रहा है कि माही नहीं बची... बहुत दुखद और निराशाजनक।'




अमिताभ के अलावा सलमान ने भी माही के लिए प्रार्थना की थी लेकिन खुदा ने उनकी प्रार्थना भी नहीं सुनी। गुस्‍साए सलमान खान ने ट्वीट किया कि बेवकूफ लोग बोरवेल को ढंकते क्‍यों नहीं हैं।




गौरतलब है कि माही और जवानों के बीच एक के बाद एक बाधाएं आ रही थीं लेकिन जवानों से हिम्‍मत नहीं हारी। एक बार तो माही को निकालने के लिए बीच में आए पत्‍थर को हटाने की जैसे ही कोशिश की गई, वहां की मिट्टी गिर गई। घंटों की जिद्दोजहद के बाद बचाव टीम उस तक पहुंचने में कामयाब रही। 




गुड़गांव जिले के मानेसर में अपना जन्मदिन मनाने के बाद बुधवार रात 11 बजे के करीब एक बोरवेल में गिरी 5 साल की माही के लिए पूरा देश दुआएं कर रहा था। डीएमआरसी की सिविल इंजीनियरिंग यूनिट के लोग माही की सही लोकेशन का अंदाजा लगाने में जुटे रहे ताकि नन्हीं बच्ची तक आसानी से पहुंचा जा सके। पुलिस, सेना और मेट्रो रेल के कर्मचारियों की मदद से पांचवे दिन माही तक पहुंचा जा सका।




माही को बोरवेल में गिरे हुए 88 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया था। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी परिस्थिति में 72 घंटे रहने के बाद बचना मुश्किल हो जाता है।




इससे पहले माही तक पहुंचने में जुटे सेना के इंजीनियरिंग कोर के 9 जवानों के आगे एक चट्टान 'पहाड़' बनकर खड़ी हो गई। सेना की टीम का कहना था कि वह माही से महज कुछ मीटर की दूरी पर थी, लेकिन दोनों के बीच मौजूद एक चट्टान में ड्रिल करके उसके बीच से रास्ता बनाने की कोशिश में पत्थर से निकल रहीं चिंगारियां रोड़ा बन गईं। सेना के जवानों ने इसके बावजूद भी जद्दोजहद की, लेकिन उन्हें उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद ही विशेषज्ञों को बुलाने का फैसला किया गया। नेशनल कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने हरियाणा सरकार से माही के बोरवेल में गिरने पर सफाई मांगी है। 




माही की मौत के बाद पूरा देश सदमे में है। देखिए कुछ खास ट्वीट।




@rajagopalcv अब टीवी चैनलों पर इसका पोस्‍टमार्टम होगा। मैंने तो टीवी बंद कर दिया है। शायद भगवान हम सबसे ज्‍यादा प्‍यार करते हैं। 




@asunaina बेहद दुखद, इस घटना से कई सबक लेने की जरुरत है। 




@SMta267 केवल माही ट्रेंडिग से कुछ नहीं होगा। ऐसे हालात से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की कोशिश होनी चाहिये। 




@kanikagahlaut अब अपने बच्‍चों से कहना होगा कि बेटा जब भी तुम बाहर खेलने जाओ तो पहले बोरवेल देख लेना। जय हो इंडिया 




@nalinjha जीवन बचाने में बहुत ज्‍यादा वक्‍त लगा। हमें कुछ ऐसा करना होगा जिससे यह काम और आसानी से हो सके। 




@HycinthD हैट्स ऑफ फॉर इंडियन आर्मी.... इस कारण की वजह से देश सुरक्षित है । 




@LiveLifeCricket बड़ा सवाल- क्‍या माही की मौत की किसी को सजा मिलेगी या फिर सब ऐसे ही चलता रहेगा




(सभी तस्वीरें: पवन)




 




 




गिरने के कुछ घंटे बाद ही सांसों ने छोड़ दिया था माही का साथ




 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment