चंडीगढ़.हरियाणा में 50 लाख वार्षिक से कम पथकर संग्रहण वाले 10 टोल नाके हटाए जाएंगे। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाते हुए प्रदेश में मेट्रो ट्रेन के रूट विस्तार को भी मंजूरी दे दी गई। साथ ही प्रदेश में हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए 100 करोड़ रुपए की प्राधिकृत पूंजी अनुमोदित की है।
सीएम हुड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोहतक की उपतहसील कलानौर को तहसील और फरीदाबाद के तिगांव व मोहना को उपतहसील बनाने और अस्थायी कर्मचारियों को सर्विस ब्रेक के मामले में रियायत देने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी कैबिनेट ने मुहर लगा दी। मेट्रो ट्रेन रूट का विस्तार फरीदाबाद से बहादुरगढ़ तक होगा।
इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो रूट का 2494 करोड़ रुपये की संशोधित लागत से बदरपुर से वाईएमसी चौक, फरीदाबाद तक विस्तार करने की परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी। कैबिनेट ने तीन घंटे चली कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि राइट टू सर्विस एक्ट एवं खेल के अधिकार कानून को प्रभावी बनाया जाएगा।
प्रदेश के बंद किए जाने वाले 10 टोल नाके
1. टोहाना, धारसूल-रतिया-हसन पुर के सड़क मार्ग पर स्थित
2. पंजाब सीमा तक तथा जाखू-धरसुल-भूना-पावड़ा सड़क मार्ग पर स्थित
3. फतेहाबाद-भटभट्टू कला-भादरा सड़क मार्ग पर स्थित
4. सिरसा-ऐलनाबाद सड़क मार्ग पर स्थित 5. शाहजहांपुर-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित 6. बरवाला-अग्रोहा-भादरा सड़क मार्ग पर स्थित 7. सिरसा-लुदेसर-भादरा सड़क मार्ग पर स्थित 8. समालखा-हथवाला सड़क मार्ग पर स्थित 9. जीटी रोड-बेगा तक सड़क मार्ग पर स्थित 10. मुरथल-नंदनपुर-बासौदी-पालड़ी, सड़क मार्ग पर स्थित
इन 10 पथकर संग्रहण केन्द्रों के बंद होने से लोगों को 2.50 करोड़ रुपये वार्षिक का लाभ होगा। 29 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति हाल ही में आरंभ किए गए पांच अतिरिक्त सड़क मार्गो के नाम हैं: दियोधर-नैनावाली, फिरोजपुर झिरका-बिवान सड़क राजस्थान सीमा तक, नेवल गीर-गढ़ी बीरबल, होडल-नूंह-पटौदी-पटौदा व राई-नेहरा-बहादुरगढ़ सड़क मार्गो पर स्थापित किए गए पथकर केंद्रों से की जाएगी।