राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अब सोशल नेटवर्किग व एसएमएस से कर रही पीड़ा बयां
भास्कर न्यूज | May 23, 2012, 04:02AM IST

विवि की 31 मई तक छुट्टी है। इसके बाद जब फिर छात्राएं हॉस्टल में पहुंचेंगी तो संभावित गड़बड़ी से विवि प्रशासन भी आशंकित है। इसके लिए अभी से रणनीति बनाई जा रही है। विवि के बाहर अभी भी पुलिस का पहरा है। गेट पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को बंद कर दिया गया है। साथ ही उनकी रजिस्टर में इंट्री हो रही है। इस मामले पर इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला 24 मई को राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपगे।
खानपुर कलां में होगी पंचायत
गांव खानपुर कलां व भैंसवाल कलां के गुरुलकालीन महासभा के पूर्व अध्यक्ष बलजीत मलिक का कहना है कि महिला विवि की छात्रा के साथ हुए गैंग रेप के मामले को लेकर गांव खानपुर कलां में शीघ्र ही एक पंचायत बुलाई जाएगी। उनके अनुसार उस पंचायत में गुरुकुल कालीन महासभा के विभिन्न पदों पर रह चुके पदाधिकारियों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए वर्षो पूर्व स्थापित किए गए इस संस्थान में हुई इस प्रकार की शर्मनाक घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गैंग रेप का चौथा आरोपी कोर्ट में पेश
गोहाना त्न पुलिस ने गांव खानपुर कलां में स्थित भक्त फूलसिंह महिला विवि के विधि विभाग की छात्रा के साथ हुए गैंग रेप के मामले में आरोपियों को जगह मुहैया कराने के आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस ने आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर दिया।
पुलिस ने सोमवार देर सायं गैंग रेप मामले में मुख्य आरोपियों को जगह मुहैया कराने के आरोपी गांव खानपुर कलां निवासी विनोद उर्फ विक्की पुत्र हवासिंह को गोहाना के पुराना अड्डा से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मंगलवार को विनोद को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस मामले के तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिन्हें कोर्ट द्वारा पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
दोनों छात्राओं को मिली पीजीआई से छुट्टी : खानपुर कलां के पीजीआई अस्पताल में दाखिल कराई गई महिला विवि की बीटेक की दोनों छात्राओं मीनाक्षी व सुशीला को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। रविवार देर रात छात्राओं का धरना समाप्त होने के बाद उनकी अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
खानपुर घटना के विरोध में लोगों ने फूंका पुतला
सोनीपत त्न शहर के अशोक नगर में लोगों ने महिला विवि, खानपुर की घटना के विरोध में मंगलवार को प्रशासन का पुतला फूंका। लोगों ने विवि में हुई इस घटना की निंदा की तथा प्रशासन से दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की। लोगों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।





