विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Faridabad >> Hindu Marriage Act Is Evil

'हिंदू मैरिज एक्ट है बुराई की जड़'

Bhaskar news | Oct 14, 2012, 00:17AM IST
 
 


सोनीपत। दुष्कर्म की घटनाएं रोकने के लिए शादी की उम्र घटाने का सुझाव देने वाली हरियाणा की खापों ने शनिवार को एक स्वर में हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन की वकालत की। सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में जमा हुए करीब 70 खापों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक बुराइयां बढऩे की असली जड़ यही कानून है। खाप प्रतिनिधियों की बैठक सुबह 11 बजे प्रदेश की सर्वखाप पंचायत के प्रधान चौधरी नफे सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक को दो सत्र में बांटा गया था। सुबह पहले सत्र में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को रोकने और दूसरे सत्र में जाट आरक्षण पर आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा की गई। 


 


खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि दूसरे धर्मों में 18 साल से कम उम्र में लड़की की शादी करने की इजाजत है तो फिर हिंदू मैरिज एक्ट में आयु सीमा 18 साल क्यों? देश का संविधान जब एक है तो शादी के नियम अलग-अलग क्यों? सरकार को माता-पिता को ये हक देना चाहिए कि वह चाहें तो 16 साल की लड़की व 18 साल के लड़के की शादी कर सकें।


 


तस्वीरों पर क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment