राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ऑनर किलिंग: प्रेमिका को जान से मार किया अंतिम संस्कार, प्रेमी सकुशल
भास्कर न्यूज
| Sep 14, 2012, 02:44AM IST
चर्चा है कि गांव के एक लड़के और लड़की में एक साथ पढ़ने के चलते प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों गुरुवार सुबह घर से भागने की फिराक में गांव के बस अड्डे पर पहुंच गए। इसी बीच लड़की के भाई को भनक लग गई। वह मौके पर पहुंचा और अपनी बहन को घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच परिवार के अन्य सदस्य भी अड्डे पर पहुंच गए और लड़की को जबरदस्ती घर ले गए। इस दौरान लड़का फरार हो गया।
देर शाम गांव में चर्चा फैल गई कि लड़की की हत्या करके गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। हालांकि न तो किसी ने पुलिस में शिकायत दी है और न ही ग्रामीण खुलकर बोलने के लिए तैयार हैं। पुलिस व गुप्तचर शाखा की टीम देर रात तक मामले की छानबीन के लिए गांव में जुटी रही। सूत्रों का कहना है कि लड़का सुरक्षित है, जिस तक पुलिस की एक टीम पहुंच गई है।









