विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Husband Left The House, Boyfriend Rancorous Passio

पिया का घर छोड़, प्रेमी से लागी लगन, लेकिन एक दिन फिर...

dainik bhaskar news | Aug 05, 2012, 01:40AM IST
 
 

गुड़गांव.पति व तीन बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी संग रह रही 40 साल की महिला शनिवार को पंखे से लटकी मिली। इसकी की सूचना पुलिस को दी। गांव खेड़की दौला इलाके में अपने घर में आशा को पड़ोसियों ने पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटके देखा।




इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने मृतका की पहचान विजय कुमार की पत्नी आशा के रूप में की। नेपाल की मूल निवासी आशा के पति विजय और तीन छोटे बच्चे गाजियाबाद के हरवंश नगर में रहते थे। लेकिन पिछले छह माह से वह यहां अपने प्रेमी रवि वर्मा के साथ छिपकर रह रही थी।




दोनों ही मानेसर में किसी निजी कंपनी में काम करते थे। हादसे के बाद से मृतका का प्रेमी रवि वर्मा फरार है। खेड़की दौला थाना प्रभारी नरेंद्र सांगवान ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके पति को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला स्वयं फांसी के फंदे से लटकी है। लेकिन आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment