पानीपत . 34 लाख हैं ग्राहक
हरियाणा में आइडिया के लगभग 34 लाख उपभोक्ता हैं। प्रदेश में आइडिया के लाइसेंस पर असर नहीं पड़ने से इसके उपभोक्ताओं का कनेक्शन बंद नहीं होगा। साथ ही, कॉल दरें भी नहीं बढ़ेंगी।
प्रदेश के आइडिया उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। 2 जी स्पेक्ट्रम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर उन पर नहीं पड़ेगा। आइडिया सेल्यूलर के चीफ कॉपरेरेट अफेयर्स आॅिफसर रजत मुखर्जी ने बताया कि हरियाणा में आइडिया का लाइसेंस कैंसिल नहीं हुआ है। कंपनी यहां अपनी सेवाएं जारी रखेगी।