पाप बढ़ने पर होता है भगवान का जन्म
Source: bhaskar news | Last Updated 03:13(07/02/12)
पानीपत. जब धर्म की हानि होती है तब भगवान का अवतार होता है। भगवान का जन्म ही धरातल पर पाप मिटाने के लिए होता है। मॉडल टाउन स्थित श्री राम मंदिर में भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को धनानंद महाराज ने यह बात प्रवचन करते हुए कही। महिला संकीर्तन मंडल ने मनमोहक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में यजमान चिम्मन लाल सिंगला रहे।
उन्होंने राजा बलि का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान ने भक्तों के संकट निवारण के लिए भगवान वामन के अवतार के रूप जन्म लेकर राजा बलि से दान मांग कर सभी देवताओं को उनका स्थान दिलाया था। इस तरह से धर्म का धरातल पर फिर से वास हुआ। संचालन एमआर गुरेजा ने किया। भजन गायक लेखराज जताना ने अपने भजनों से सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पं. दाताराम, राजेंद्र कुमार, पंकज ठकराल, पूनम बठला, आदर्श गुरेजा, आशा शर्मा, प्रवेश रानी, प्रीती मदान आदि मौजूद रहे।