विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Gurgaon >> Jagaunga People Visited

जनवरी में देश का भ्रमण कर लोगों को जगाऊंगा : अन्ना

भास्कर न्यूज | Dec 09, 2012, 05:18AM IST
 
 

गुड़गांव.  मेदांता अस्पताल में भर्ती समाज सेवी अन्ना हजारे ने अस्पताल के बिस्तर से ही हुंकार भरी है कि वे स्वस्थ हैं और जनवरी में देशभर में भ्रमण कर जनता को जगाएंगे। अन्ना शनिवार को अस्पताल में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
 
उन्होंने अपने समर्थकों को संदेश दिया कि वे बिल्कुल ठीक हैं, इसलिए किसी को भी उनके संबंध में चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य लाभ के बाद अब काम करने का समय है।
 
अन्ना ने कहा कि वे 12 दिसंबर को काशी विद्या पीठ जाएंगे। इसके बाद जनवरी में देशभर में घूमेंगे। लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि देश को जगाना अभी बाकी है, इसलिए अब वे जल्दी ही काम पर लौटेंगे। 
 
दो दिन में मिल सकती है छुट्टी  
 
मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर नरेश त्रेहन ने कहा कि अन्ना फिलहाल ठीक हैं, उनके कुछ टेस्ट बाकी हैं, जो अगले एक-दो रोज में हो जाने के बाद उनको छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्ना को आईसीयू में रखा गया है। डा. त्रेहन के मुताबिक अन्ना पहले से काफी बेहतर महसूस कर रह रहे हैं। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment