विज्ञापन
 
Home >> Haryana >> Sonipat >> Jihad Is The Lord 'Amer'

जेहाद का अर्थ समझाएगा ‘आमेर’

अनिल बंसल | May 23, 2012, 04:04AM IST
 
 

सोनीपत. पढ़-लिखकर देश सेवा करने का जज्बा रखने वाला एक युवा कैसे आतंकवादी बन जाता है और फिर आतंकवादी संगठनों के बीच रहकर कैसे दुनिया को जेहाद का सही अर्थ समझाता है, यह नजर आएगा फिल्म जेहाद पार्ट टू में। आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म में 25 साल के एक युवा के आतंकवाद के खिलाफ दिल में दबी आग को प्रदर्शित करेगी।



फिल्म में उस युवा की मुख्य भूमिका सोनीपत का अनुज शर्मा निभा रहा है। यह फिल्म कान फिल्म समारोह के साथ ही बर्लिन फिल्म समारोह में भी प्रदर्शित की जाएगी। उसके बाद यह सिनेमा घर में रिलीज होगी।


इन फिल्मों में भी दिखाया है हुनर


सोनीपत के अनुज शर्मा ने इससे पहले रामगोपाल वर्मा की फिल्म गो, लक बाय चांस, एक चालीस की लास्ट लोकल, एडमिशन ओपन तथा नाना पाटेकर के साथ फिल्म शार्गिद में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं व जल्द ही वे विनोद खन्ना के साथ डाउन टाउन तथा हॉलीवुड की माई लास्ट वर्क में भी नजर आएंगे। टीवी पर वे गुनाहों का देवता तथा क्राइम पेट्रोल में लगातार अपनी हाजिरी दर्ज करवा रहे हैं।

तिहाड़ जेल व आजमगढ़ में दिखाई जाएगी फिल्म

कैदियों को जेहाद का असली अर्थ बताने के लिए फिल्म का एक स्पेशल शो तिहाड़ जेल में किया जाएगा। शो के माध्यम से बताया जाएगा कि जेहाद क्या है और वे किसे जेहाद समझ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। यह फिल्म आजमगढ़ में भी दिखाई जाएगी। यह फिल्म आजमगढ़ से निकले आतंकवादियों पर केन्द्र बिंदु में रखकर तैयार की गई है।



कमलेश मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुज की मां का किरदार दिल्ली में कार्यरत एक आईएएस अधिकारी अमृता वालिया ने निभाया है। फिल्म की शूटिंग देहरादून, हापुड़, दिल्ली व आजमगढ़ में की गई है। फिल्म में गीत कैलाश खेर ने गाए हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment