करीना का बॉडीगार्ड हरियाणा का छोरा
Source: अनिल बंसल | Last Updated 07:30(08/02/12)
सोनीपतकहते हैं कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मंजिल खुद-ब-खुद पास आ जाती है। गांव मुरथल का विपिन आंतिल जो पहले गायक दिलेर मेहंदी का पेशेवर बॉडीगार्ड था, आज अपने सपनों को हकीकत में बदलने के करीब पहुंच चुका है। उसकी ख्वाहिश रूपहले पर्दे पर छाने की थी। उसकी यह मुराद शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही ‘एजेंट विनोद’ फिल्म में पूरी होगी। इस फिल्म में विपिन करीना कपूर के बॉडीगार्ड की भूमिका में नजर आएगा। गांव के इस गबरू की कामयाबी से गांववासी खासे उत्साहित हैं।
बीमार होना वरदान बना
काफी समय तक दिलेर मेहंदी के बॉडीगार्ड रह चुके विपिन के लिए बुखार से बीमार होना वरदान साबित हुआ। बुखार के दौरान उसे पता लगा कि एजेंट विनोद फिल्म के लिए युवा प्रतिभा की तलाश की जा रही है। उसने अपना पोर्ट फोलियो भेजा। इसमें कुल दो सौ लोगो ने अपना पोर्ट फोलिया भेजा था, जिसमें से दस का चयन हुआ, जिसमें एक वह भी था।